[ad_1]

लाभ सिंह लेलर को मिली चेयरमैन की जिम्मेदारी
कैथल,11 फरवरी (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन कैथल की आम बैठक नई कार्यकारणी के गठन को लेकर रविवार को एक होटल में हुई। बैठक में निसा के राष्ट्रीय प्रधान डॉ. कुलभूषण शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एसोसिएशन के वरिष्ठ उप-प्रधान डॉ. अमित मेहता ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकरत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के महासचिव डॉ. वरुण जैन ने की। मंच का संचालन एसोसिएशन के सचिव महिपाल कौशिक ने किया। हरपाल आर्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
नवनियुक्त प्रधान सुरेश कुमार सहित सभी गणमान्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चरणों में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुपाश्र्व जैन स्कूल की छात्रों ने सरस्वती वंदना पर शानदार प्रस्तुति दी। कुलभूषण शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकारणी को बधाई दी और कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारणी स्कूलों के हितों को लेकर पूरी निष्ठा से कार्य करेगी व प्राथमिकता के आधार पर स्कूलों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उचित मंचों पर उठाने का कार्य करेगी। सुरेश कुमार ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी के अंतर्गत लाभ सिंह लेलर को चेयरमैन घोषित किया गया।
हरपाल आर्य, सुनील रसीना, सुरेंदर अरोड़ा व कृष्ण बंदराना को मुख्य संरक्षक जगजीत माजरा को महासचिव, अजय कुमार को कोषाध्यक्ष व सतपाल शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश व सोहन लाल पाडला को उप-प्रधान, राहुल और रामदिया कुंडू को सचिव, एडवोकेट सुरेंदर सिंह को कानूनी सलाहकार का पद दिया गया। आईटी सेल की जिम्मेदारी अनिल को दी गई। पवन शर्मा, मंगल सिंह, सुखदेव शर्मा, राम निवास, करनैल, जोहर सिंह, सुरेश नौच, गुरुदेव को जिला कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में चुना गया। कैथल खंड से विकास धीमान, क्योडक़ से जसविंदर, पूंडरी से गुरमीत, राजौंद से देश राज, कलायत से सचिन, ढांड से मुनीश ब्लॉक प्रधान पहले ही ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा चुन लिए गए थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेश/संजीव