Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 11 फरवरी (हि.स.)। फांसीदेवा विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने विधाननगर के मुरलीगंज में चेंगा नदी खनन के आरोप में रविवार तड़के एक डंपर और एक लॉरी समेत कुल छह बालू लदे वाहनों को जब्त किया है। वहीं, छह को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम खैरुल शेख, काबिल शेख, निखिल दास, शंभुनाथ पाल, अफसर अली और सिराजुल हक है। गिरफ्तार सभी आरोपित उत्तर दिनाजपुर के निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना पर चेंगा नदी इलाके में अभियान चलाया गया। इस दौरान खनन करने वाले लोगों से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा गया। वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा