Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]








मुरादाबाद, 10 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के बलदेवपुरी में निजी फाइनेंस कंपनी कर्मचारी योगेंद्र कुमार चौहान के घर से चोरों ने नकदी और जेवर साफ कर दिए। घटना के दौरान फाइनेंस कंपनी कर्मचारी परिवार समेत परिजन बाहर गए। थे। शनिवार को सुबह वह घर वापस आए तो घटना की जानकारी हो पाई।
योगेंद्र कुमार चौहान के परिवार में पत्नी प्रियंका चौहान और एक बेटी है। योगेंद्र कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय में काम करने वाले निपुल चौधरी की मां की तबीयत खराब चल रही है। शुक्रवार रात्रि में योगेंद्र पत्नी और बेटी को साथ लेकर निपुल की मां को देखने गए थे और आज सुबह वापस आए तो मेन गेट के ऊपर की जाली टूटी मिली। ताला खोलकर अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखी 80 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान गायब था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। थाना कटघर एसएचओ तेजवीर सिंह ने बताया कि योगेंद्र कुमार चौहान की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/सियाराम