Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जौनपुर,10 फरवरी (हि.स.)। नगर के एक मैरेज हाल में आयोजित शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करना एक युवक को भारी पड़ गया। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आयी पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे अपनी टीम के साथ सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग करते हुए वायरल हो रहे वीडियो की जाँच में प्रकाश में आए अभियुक्त .सुभाष चन्द 49 वर्ष पुत्र स्व0 छोटेलाल निवासी किशुनपुर थाना लाईन बाजार को गुलाबी देवी इण्टर कालेज से मुखबीर की सूचना पर शनिवार को गिरफ्तार करते हुए हर्ष फायरिंग में उपयोग की गयी लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गयी। अभियुक्त व पिस्टल को पुलिस कब्जे में लेते थाना पर आईपीसी व 25(9)/30 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/पदुम नारायण