Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


करीमगंज (असम), 10 फरवरी (हि.स.)। करीमगंज में भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस आशय की जानकारी आज मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर करीमगंज पुलिस द्वारा राताबारी क्षेत्र में मादक पदार्थ विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन के गुप्त कक्ष से हेरोइन से भरे 12 साबुनदानी और 19 हजार 800 याबा टैबलेट बरामद किए गए। इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने ड्रग्स बरामदगी के लिए असम पुलिस को बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद