[ad_1]

उत्तर दिनाजपुर, 7 फरवरी (हि.स.)। जिले के रायगंज में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर जंगल में छोड़े जाने का सनसनीखेज मामला बुधवार को सामने आया है। आरोपित युवक के खिलाफ रायगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। नाबालिग के परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात आरोपित नाबालिग को घर के पास जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर युवक नाबालिग को जंगल में छोड़कर भाग गया। घर पर नाबालिग नहीं मिलने पर उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। बाद में नाबालिग जंगल में मिली और उसने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने नाबालिग को रायगंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया। नाबालिग की मां ने बताया कि एक ही स्कूल में पढ़ने के कारण आरोपित युवक उनकी बेटी से परिचित था। युवक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार /सचिन