Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 9 फ़रवरी (हि.स.)। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ चौदह फरवरी (बुधवार) सुबह 11 बजे से 1 बजे करधनी थाने में जनसुनवाई करेंगे।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर कैलाश चंद्र विश्नोई, जिले के पुलिस उपायुक्त, थानाधिकरी और थाने के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पुलिस थाना झोटवाड़ा, वैशाली नगर, बगरू, और जयपुर (पश्चिम) के परिवादियों की जनसुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है। गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा शिप्रा पथ (जयपुर दक्षिण), कानोता (जयपुर पूर्व) थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर