[ad_1]

इंदौर, 9 फरवरी (हि.स.)। संभागायुक्त मालसिंह ने शुक्रवार को वाद-विवाद संबंधी वीडियो वायरल होने को गंभीर स्वरूप मानते हुए इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के पानसेमल के तहसीलदार हितेन्द्र कुमार भावसार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय जिला बड़वानी में रहेगा।
संभागायुक्त द्वारा यह कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत होने से मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील)नियम के तहत की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश