Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शिमला, 09 फरवरी (हि.स.)। विवादों में चल रही शिमला की एक निजी यूनिवर्सिटी शिमला को केनरा बैंक चंडीगढ़ की ओर से सील किया गया है। बैंक को लोन न चुकाने के चलते ये कार्रवाई की गई है। फिलहाल यूनिवर्सिटी को आम स्टूडेंट के लिए बंद कर दिया गया है। जानकारी अनुसार केनरा बैंक को यूनिवर्सिटी ने करीब 39 करोड़ का लोन देना है। ऐसे में लोन न चुकाने को लेकर बैंक की ओर से कैंपस को सील किया गया। ऐसे में अब यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यहां पर देश-विदेश से हजारों छात्र पढ़ाई करते हैं। इस यूनिवर्सिटी में एजुकेशन एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विदेशी यूनिवर्सिटियों से भी स्टूडेंट पढ़ाई करने के लिए आते हैं।
वहीं, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की ओर से भी छात्रों के लिए एक सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि पूरे यूनिवर्सिटी परिसर को सील करने की अचानक कार्रवाई के कारण विश्वविद्यालय का कामकाज प्रभावित हुआ है। यूनिवर्सिटी इस मामले में गतिरोध को जल्द से जल्द सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहा है। उपरोक्त के मद्देनजर यूनिवर्सिटी सोमवार 12 फरवरी से शनिवार 17 फरवरी तक बंद रहेगा। खास बात यह है कि फर्जी डिग्री मामले में भी इस यूनिवर्सिटी का नाम सामने आ चुका है।
प्राइवेट यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार का कहना है कि बैंक के साथ लेन देन को लेकर हमारा कैंपस सील हुआ है। हमने 12 फरवरी से 17 फरवरी तक यूनिवर्सिटी को बंद करने का फैसला लिया है। हम बैंक के साथ मामले का निपटारा कर रहे हैं। यहां पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/उज्जवल/सुनील