Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 08 फ़रवरी (हि.स.)। कोलकाता के एक प्रसिद्ध अंग्रेजी माध्यम स्कूल के ट्रस्टी बोर्ड की एक महिला सदस्य को 10 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित का नाम कृष्णा धमाली है। वह तीन साल के लिए न्यासी बोर्ड की सदस्य रही थी।
आरोप है कि वह धीरे-धीरे स्कूल फंड से पैसे निकाल रही थी। ऑडिट होने के बाद गड़बड़ी का खुलासा हुआ। गरियाहाट थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके खिलाफ कई पुलिस स्टेशनों में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कृष्णा धमाली नाम की महिला 2020 से 2023 तक बालीगंज के मशहूर इंग्लिश मीडियम स्कूल के ट्रस्टी बोर्ड की सदस्य थी। आरोप है कि इन तीन सालों के दौरान उसने स्कूल के खाते से धीरे-धीरे करीब 10 करोड़ रुपये अपने खाते में हस्तांतरित कर लिया। कुछ दिन पहले ऑडिट के दौरान यह गड़बड़ी पकड़ी गई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्कूल फंड से पैसे निकालने के पीछे ट्रस्टी बोर्ड के सदस्य कृष्णा धमाली का हाथ है। गरियाहाट पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। विस्तृत जांच शुरू हो गई है।
अधिकारियों को आशंका है कि शहर के मशहूर इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पैसों की हेराफेरी की इस घटना से उनके शैक्षणिक माहौल पर असर पड़ सकता है। इसीलिए वे चाहते हैं कि जांच जल्दी और पारदर्शिता से पूरी हो। हिन्दुस्थान समाचार /गंगा