[ad_1]

जगदलपुर, 07 फरवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आगामी 11 फरवरी को दो पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक और अपरान्ह 03 बजे से शाम 05 बजे तक जिले के 09 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0701 शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा नम्बर-02 जगदलपुर, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0702 जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय हायर सेकंडरी स्कूल जगदलपुर, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0703 शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकंडरी स्कूल जगदलपुर, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0704 शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल नम्बर-02 जगदलपुर, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0705 निर्मल हायर सेकंडरी स्कूल लालबाग जगदलपुर, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0706 बाल विहार हायर सेकंडरी स्कूल जगदलपुर, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0707 झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा नम्बर-03 जगदलपुर, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0708 शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय शान्ति नगर जगदलपुर और परीक्षा केन्द्र क्रमांक 0709 हम अकादमी मेन रोड कालीपुर जगदलपुर में उक्त परीक्षा होगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे