Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 07 फरवरी (हि.स.)। आज असम विधानसभा के बजट कालीन अधिवेशन के तीसरे दिन प्रश्नोत्तर काल के दौरान उसे समय सदन में उत्तेजक स्थिति उत्पन्न हो गई, जब असम-मेघालय असम-अरुणाचल और असम-मिजोरम सीमा से संबंधित सवाल पर सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष के बीच काफी नोक झोंक हुई। विधायक अखिल गोगोई के इससे संबंधित सवाल का लिखित उत्तर विभागीय मंत्री अतुल बोरा द्वारा दिया गया था। मौखिक प्रश्न के उत्तर में अखिल गोगोई ने फिर से उस मुद्दे को लेकर सवाल उठाया।
मंत्री अतुल बोरा द्वारा दिए जा रहे जवाब से अखिल संतुष्ट नहीं हो रहे थे और खूब चिल्ला चिल्लाकर सदन में बोलने लगे। अतुल बोरा ने बताया कि किस प्रकार से दोनों ही राज्यों के बीच की लंबित सीमा समस्या का समाधान किया गया है। लेकिन, अखिल का कहना था कि असम सरकार ने असम की भूमि मेघालय और अरुणाचल प्रदेश को दे दी है। मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की कोई भूमि असम को नहीं मिली है।
मंत्री के बार-बार दिए जा रहे उत्तर एवं अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी के अनुरोध के बावजूद अखिल चुप नहीं हो रहे थे। जिस पर संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका के साथ ही सत्ता एवं प्रतिपक्ष के कई विधायक खड़े होकर जोर-जोर से बोलने लगे मामला कुछ देर तक काफी गर्म रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद