Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 06 फरवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में सात से नौ फरवरी तक वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला यूनिवर्सिटी स्तर की इस प्रतियोगिता में देश भर के विश्वविद्यालयों से 320 महिला वेट लिफ्टर हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल बतौर मुख्यातिथि जबकि अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं कॉमनवेल्थ गेम्स विजेता विकास कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे। धर्मशाला के साई इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बुधवार से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए महिला खिलाड़ी धर्मशाला पंहुच गई हैं।
उधर सीयू के कुलसचिव एवं निदेशक खेल विभाग प्रोफेसर सुमन शर्मा ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला द्वारा चौथी बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में चार जोन से 320 महिला वेट लिफ्टर प्रतिभागी हिस्सा लेंगी। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन सात से नौ फरवरी तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी खेलो इंडिया में हिस्सा लेंगे तथा बाद में उनका चयन ओलंपिक प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील