[ad_1]

कार्बी आंगलोंग (असम), 06 फरवरी (हि.स.)। असम-नगालैंड सीमा पर जिले के खटखटी में पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान हेरोइन और अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
खटखटी पुलिस ने आज बताया है कि पड़ोसी राज्य डिमापुर से पूजा नामक एक नाइट सुपर बस (एएस-25एसी-0094) की खटखटी पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर रूटीन नाका पर तलाशी ली गयी।
तलाशी के दौरान यात्री के रूप में बस में यात्रा कर रहे एक ड्रग्स तस्कर मनखानलाल गुइते के बैग से 13 साबुनदानी के साथ पकड़ा गया। साबुनदानी से कुल 154.79 ग्राम हेरोइन और साथ ही एक किलो 172 ग्राम अफीम जब्त किया गया। हेरोइन और अफीम सहित पुलिस ने मणिपुर निवासी ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और खटखटी पुलिस द्वारा आगे की जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/किशोर /श्रीप्रकाश/अरविंद