[ad_1]

हमीरपुर 05 फरवरी (हि.स.)। राठ कस्बे के सिकन्दरपुरा इलाके में अपनी दादी के साथ रह रही 11वीं की छात्रा ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के आंगन में लगे लोहे के जाल के सहारे साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राठ कस्बे के सिकन्दरपुरा इलाके में अपनी दादी शिव प्यारी के साथ रहने वाली ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा आकाशी पुत्री सियाराम ने आंगन में पड़े जाल के सहारे साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रा के पिता सियाराम राजपूत ने बताया कि वर्तमान समय में वह अपने परिवार के साथ राठ कस्बे के जलालपुर रोड इलाके में स्थित अपने दूसरे मकान में रह रहे हैं। उनकी सबसे बड़ी पुत्री आकाशी अपनी दादी शिवप्यारी के साथ पुराने मकान में रहती थी। पुत्री नगर के जीआरवी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते पुत्री आकाशी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। मृतक छात्रा की मां सुनीता, दादी शिवप्यारी व छोटी बहन आयुषी सहित अन्य सभी परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/दीपक/मोहित