[ad_1]


बिजनौर, 05 फरवरी (हि.स.)। नगीना थाना पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके साथी को भी पकड़ लिया।
पुलिस को सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश शहजाद उर्फ मैगी अपने साथी के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद गांव टांडा में दास के जंगल में गंग नहर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने को कहा तो उनकी ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली बदमाश के पैर में जा लगी। पुलिस ने शहजाद और उसके साथी को पकड़ लिया। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा 315 बोर तथा तीन खोका एवं चार जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल और जानवर को काटने वाला उपकरण बरामद किए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेन्द्र/दीपक/मोहित