[ad_1]




-झारखंड से एनसीआर में करती है अफीम की सप्लाई
गाजियाबाद, 05 फरवरी (हि.स.)। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पुराने बस अड्डे के पास से एक अंतरराज्यीय महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।
एडीसीपी क्राइम ब्रांच सच्चिदानंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुराने बस अड्डे पर एक महिला अफीम लेकर आ रही है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से जाल बिछाकर महिला तस्कर को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रेशमा देवी बताया, जो हजारीबाग झारखंड की निवासी है।
वह हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर सफाई का काम करती थी लेकिन जो उसे पैसा मिलता था उससे उसके घर का गुजारा नहीं चलता था। इसी दौरान वह एक व्यक्ति के संपर्क में आई जिसने उसे इस काम में लगा दिया। उन्होंने बताया कि वह कई बार पहले भी बस के जरिए झारखंड से यहां आकर माल डिलीवरी कर चुकी है।
हिन्दुस्थान समाचार/फरमान/दीपक/दिलीप