Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 05 फरवरी (हि.स.)। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सीएनजी वाहन चालकों ने रूबी मोड़ पर पथावरोध कर दिया। इस कारण ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
एक सीएनजी कार चालक के बताया कि कोलकाता में कुल सात सीएनजी स्टेशन हैं। लेकिन अधिकांश समय लगभग किसी भी केन्द्र पर सीएनजी उपलब्ध नहीं होती है। नतीजतन, उन्हें ईंधन जुटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में कई बार पंपों को बताया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद सोमवार को सीएनजी चालकों के सड़क अवरोध कर दिया। आरोप है कि रूबी चौराहे पर आड़े-तिरछे वाहन खड़ा कर जाम लगाया गया।
फिलहाल माध्यमिक परीक्षा चल रही है। लिहाजा मामला संज्ञान में आते ही रूबी चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत दौड़ पड़े। उन्होंने पथावरोधकारियों से सड़क से हटने को कहा। लेकिन वे हटने को तैयार नहीं थे। हालांकि कुछ देर बाद सीएनजी वाहन चालकों ने सड़क खाली कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ धनंजय /गंगा