Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 5 फ़रवरी (हि.स.)। नागौर जिले के पादूकलां इलाके के जाटावास गांव में मंदिर पुजारी छोटू पुरी की लाठी से मारपीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपित रामप्रसाद उर्फ गुलाब दास (55) निवासी जाटावास को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि सोमवार को सैसडा तहसील रियांबड़ी निवासी अमरपुरी ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दी कि उसका बड़ा भाई छोटू पुरी (53) गांव जाटावास में राघुर जी मंदिर का पुजारी है और वही रहता है। रविवार देर रात आरोपित राम प्रसाद उर्फ गुलाब दास ने उन पर लाठियां से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ौसी मंदिर पहुंचे तो आरोपित वहां से भाग गया। पड़ोसी घायल अवस्था में पुजारी भाई को रियाबड़ी सामुदायिक अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
एसपी टोगस ने बताया कि मृतक पुजारी का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवा अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद एक गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपित राम प्रसाद उर्फ गुलाब दास को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप