Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अंबिकापुर, 05 फरवरी(हि.स.)।सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के प्रतिभावान बास्केटबाल खिलाड़ी कु. प्रज्ञा मिश्रा का छत्तीसगढ़ प्रदेश जुनियर बालिका टीम में चयन हुआ है।
यह टीम 4 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक 37वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल जुनियर चैम्पियनशिप प्रतियोगिता भुवनेश्वर, उड़ीसा में चल रही प्रतियोगिता में भाग लेगी। कु. प्रज्ञा मिश्रा का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश जुनियर बालिका टीम होने पर सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ के संरक्षक अनिल सिंह मेजर साहब और अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव के द्वारा विशेष रूप से बधाई दी गई। साथ ही यह भी कहा कि आने वाले समय में नये बास्केटबाल कोर्ट पर सरगुजा जिला के खिलाड़ी खेलकर और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि 2024 में सरगुजा जिला को बास्केटबाल खेल में कई उपलब्धि हासिल हुई है। सब – जुनियर बालक /जुनियर बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल व खेलो इंडिया युथ गेम्स के साथ 8 राष्ट्रीय खिलाड़ी, सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ से मिले हैं।
हिंदुस्तान समाचार तरुण सरगुजा छत्तीसगढ़