[ad_1]

कुल्लू, 04 जनवरी (हि.स.)। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति सहित कुल्लू जिला में बारिश और बर्फबारी लगातार जारी है। तापमान में भी भारी गिरावट आई है जिस कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो चुके हैं।
लाहौल में बर्फबारी काफी अधिक हो रही है। बर्फबारी के लगातार होने के कारण पहाड़ियां बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना ही बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। हालांकि दर्जनों गाडियां बर्फबारी में हो रही फिसलन के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं।
कुल्लू जिला के पर्यटन स्थल मनाली के साथ की पहाड़ियों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। मनाली की खूबसूरती बर्फबारी के कारण पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। मणिकर्ण तथा बंजार घाटी में भी बर्फबारी हो रही है।
बर्फबारी के कारण कई सड़क मार्ग बाधित हो चुके हैं। जलोड़ी मार्ग पर अत्यधिक बर्फबारी हो रही है। सड़क मार्ग अवरूद्ध है।
जिला प्रशासन द्वारा कुल्लू और मनाली के शैक्षणिक संस्थानों में बारिश ओर बर्फबारी के कारण बंद रखने की अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं लाहौल प्रशासन ने भी यात्रा न करने की सलाह दी है। लाहौल के अधिकतर मार्ग अवरूद्ध हैं। अटल टनल रोहतांग में करीब दो फुट बर्फबारी हो चुकी है।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल
/सुनील