[ad_1]

नाहन, 03 फ़रवरी (हि.स.)। सिरमौर जिला का तीसरा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोबरी-सालवाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास तथा शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने कुल 115 आवेदन प्रस्तुत किये जिनमें 93 मांगे वह 22 शिकायतें शामिल हैं। सभी समस्याओं सहित कुल 40 का मौके पर समाधान किया गया, शेष मांग को संबंधित विभागों को आगामी कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है जो लोगों को उनके घरद्वार के समीप उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील/सुनील