[ad_1]

सहरसा,03 जनवरी (हि.स.)।जिले के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर कोसी के दियारा क्षेत्र फरकिया के कनरिया ओपी के धनपुरा पंचायत के वार्ड नं 9 निवासी बेचन चौधरी की पतोहू तथा छोटू चौधरी की पत्नी जीविका समूह की सीएम (सामुदायिक उत्प्रेरक) सरिता देवी की संदेहास्पद मौत हो गई। हालांकि गांव में बुधवार की सुबह से ही मौत की तरह तरह की चर्चा होने लगी।
ग्रामीणों के अनुसार मृतिका जीविका समूह चलाती थी।उसकी समूह में 12 टीम कार्यरत थी।एक सप्ताह पूर्व भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पहाड़पुर (सकड़ा) से सदस्यों को देने के लिये एक लाख रुपये की निकासी की थी।उक्त रुपये को पति व ससुर ने मिल हड़प कर जीविका कार्य छोड़ देने के लिये दवाब देने लगे थे। मृतिका ने जीविका सदस्यों को रुपये देकर कार्य छोड़ देने की बात कहती थी।इस कारण घर में कई दिनों से लड़ाई झगड़ा चल रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की रात उक्त महिला की संदेहास्पद मौत हो जाने की खबर क्षेत्र में तैरने लगी।बुधवार की सुबह आनन-फानन में शव को जला दिया गया।मृतिका की दो छोटे छोटे बच्चे हैं।मृतिका का मायके खगड़िया जिले के बिशनपुर गांव में होने की बात बताई गई है। समाचार लिखे जाने तक मायके से कोई नही पहुंच सका है।इस घटना के संबंध में कनरिया ओपी अध्यक्ष अमर ज्योति ने कहा की किसी प्रकार की लिखित या मौखिक सूचना मुझे अब तक नही है.
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/गोविन्द
[ad_2]
Source link