[ad_1]

कोलकाता, 01 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को नदिया जिले के शांतिपुर गई थीं। उन्होंने एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और संबोधन किया। इसके बाद वहां से कोलकाता लौटते समय अस्पताल में भर्ती कबीर सुमन की सेहत की खबर लेने जा पहुंचीं। यहां डॉक्टरों से मिलकर उन्होंने कबीर सुमन की सेहत की खबर ली और बेहतर चिकित्सा के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सेहत कैसी है और और कितने दिनों तक अस्पताल में रखना होगा, इस बारे में डॉक्टर उन्हें सूचित करते रहें। अस्पताल से बाहर निकालने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि अभी उनकी सेहत ठीक है लगातार घर जाने की बात कर रहे हैं लेकिन डॉक्टरों ने कहा है कि अभी घर नहीं भेज सकते। मैंने भी कहा है कि अभी घर भेजने की जरूरत नहीं है। इलाज चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा