[ad_1]

तिनसुकिया (असम), 01 फरवरी (हि.स.)। तिनसुकिया जिलांतर्गत मार्घेरिटा सब डिवीजन के लिडू में आज सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान हसन अली के रूप में हुई है। युवक मूल रूप से ग्वालपारा का रहने वाला बताया गया है। मृत युवक मैक्स वाहन (एएस-01क्यूसी-9056) के ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था।
हादसा उस समय हुआ जब युवक विपरीत दिशा से आ रहे 16 पहिया डंपर को रोकने का प्रयास किया। हादसे में युवक का एक हाथ उसके शरीर से पूरी तरह कटकर अलग हो गया।
हादसे के बाद मौके से डंपर समेत ड्राइवर भागने में सफल हो गया। मृत युवक के शव को मार्घेरिटा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/अरविंद