[ad_1]




किशनगंज,31जनवरी(हि.स.)। शहर के बस स्टैंड के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को एक महिला से 30 हजार रुपये छीन लिया।
मछमारा निवासी महिला उर्मिला डेमार्केट में पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकाल कर अपने खगड़ा स्थित घर जा रही थी। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची है। महिला बैंक से रुपये निकाल कर ई-रिक्शा से अपने घर जा रही थी। वह जैसे ही बस स्टैंड के पास पहुंची बदमाश अचानक वहां पहुंचकर महिला के हाथ से थैला छीन लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र