[ad_1]

रुद्रपुर/उधम सिंह नगर, 30 जनवरी (हि.स.)। उधम सिंह नगर की काशीपुर पुलिस, एसओजी और वरिष्ठ औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने नकली दवा बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ है। पुलिस को इस फैक्टरी में कई नामी गिरामी कंपनियों की नकली दवा और अनेक उपकरण मिले हैं। पुलिस ने हरिद्वार जनपद के रहने वाले दो आरोपित को गिरफ्तार किया है।
घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने मंगलवार को बताया कि नकली दवाएं बनाकर काशीपुर से उत्तराखंड और अन्य राज्यों में भेजे जाने का इनपुट मिलने के बाद सोमवार को पुलिस, एसओजी और ओषधि विभाग की टीम ने काशीपुर के रमपुरा गांव के एक घर पर छापा मारा। छापे में पुलिस को घर से विभिन्न नामी कंपनियों के नाम से बनाई जा रही नकली दवाएं और तमाम उपकरण मिले। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों रवि कांत और अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों ने यह मकान किराए पर लिया हुआ था। दोनों आरोपित हरिद्वार जनपद के रहने वाले हैं।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी नकली दवा बनाकर क्रेटा गाड़ी के माध्यम से दूसरे राज्यों को सप्लाई करते थे।वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजय आहूजा/रामानुज