[ad_1]

बरपेटा (असम), 29 जनवरी (हि.स.)। बरपेटा जिलांतर्गत बाघबर के मोरीगांव में बोरे के अंदर छह साल की एक बच्ची का शव बरामद होने को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक बच्ची मोरीगांव के तारिफुद्दीन उर्फ टीपू नामक व्यक्ति के घर के शेड में मिली। बच्ची पिछले पांच दिनों से लापता थी। बताया जा रहा है कि बच्ची के सिर और हाथों पर चोट के निशान मौजूद हैं।
इसी बीच, बरपेटा जिले के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के साथ एक मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरपेटा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने घटना के बाद तारिफुद्दीन उर्फ टीपू सहित उसके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया है। घटना की गहराई से पुलिस जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश /श्रीप्रकाश/अरविंद