[ad_1]

-बीसीए सेक्रेट्री व ब्रावो फार्मा के एमडी ने युवाओं का किया उत्साहवर्धन
पूर्वी चंपारण,28 जनवरी(हि.स.)। जिले के कोटवा में खेले जा रहे प्रीमियर लीग 2024 सीजन 2 के फाइनल मुकाबले में गोपालगंज की अनिल इलेवन टीम ने 41 रन से अपने नाम कर लिया है। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में अनिल इलेवन ने 4 विकेट खोकर 199 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर की हर्ष इलेवन ने 16 ओवर की समाप्ति पर 9 विकेट खोकर सिर्फ 158 रन बना सकी।
मैन आफ द मैच गोपालगंज के रवि रॉक एवं मैन आफ सीरीज मोनू बाबा को दिया गया। विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी एवं अपाची बाइक दी गई। वही ब्रावो फाउंडेशन की ओर से विजेता व उपविजेता को चेक दिया गया।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेट्री अमित कुमार सिंह ने कहा कि युवा खेल में आगे बढ़े उन्हें हर स्तर पर उचित मदद की जाएगी। इसके अलावे ब्रावो फाउंडेशन के एमडी राकेश पांडेय ने युवाओं को खेल के लिए प्रेरित किया। साथ ही हर मौके पर खिलाड़ियों को मदद करने का भरोसा दिलाया।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा