Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कटिहार, 28 जनवरी (हि.स.)। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बनने से बिहार में जंगल राज पार्ट-2 का अंत हो गया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उप मुख्यमंत्री एवं उनके साथ नई सरकार के मंत्रिपरिषद् में शामिल सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि एनडीए सरकार के गठन के बाद अब बिहार में सुशासन का राज स्थापित होगा और राज्य में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से नया सवेरा हुआ है। आने वाले दिनों में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का भारत बनाने में बिहार महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा और तरक्की के मार्ग पर तेजी से अग्रसर होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/विनोद/चंदा