Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 28 जनवरी (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए एक और वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी को एक ट्रिप के लिए न्यू जलपाईगुड़ी और कोयंबटूर रेलवे स्टेशनों के बीच चलेगी।
पूसीरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने रविवार को बताया है कि ट्रेन संख्या 05795 (न्यू जलपाईगुड़ी – कोयंबटूर) वन-वे स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी को न्यू जलपाईगुड़ी से 21.15 बजे प्रस्थान कर 31 जनवरी को कोयंबटूर 20.30 बजे पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन वाया किशनगंज, कुमेदपुर, मालदा टाउन, न्यू फरक्का, रामपुरहाट, डानकुनि, खड़गपुर जंक्शन, कटक, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा जंक्शन आदि होकर चलेगी। इस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के प्रतीक्षा सूची वाले यात्री आराम से इससे यात्रा कर सकते हैं। इस विशेष ट्रेन का विवरण पूसीरे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर अधिसूचित किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले विवरण की जांच कर लें।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील