Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 27 जनवरी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में कम से कम 285 इंस्पेक्टर-रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इसके पहले गत 23 जनवरी को 297 उपनिरीक्षकों का भी तबादला कर दिया गया था।
राज्य प्रशासन के सूत्रों ने कहा कि ज्यादातर तबादले उनकी पिछली पोस्टिंग पर तीन साल या उससे अधिक की अवधि के लिए हुए हैं। नियमों के अनुसार, किसी भी चुनाव से पहले किसी विशेष पोस्टिंग पर तीन साल या उससे अधिक पूरा करने वाले अधिकारियों का स्थानांतरण अनिवार्य है। हाल ही में, आईपीएस राजीव कुमार को उनके पूर्ववर्ती मनोज मालवीय की सेवानिवृत्ति के बाद राज्य पुलिस के कार्यवाहक महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ-साथ कोलकाता पुलिस में भी कुछ प्रमुख भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है।
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार अगर एक ही पोस्ट पर तीन साल से अधिक समय से कोई कार्यरत है तो चुनाव आयोग उसे ट्रांसफर कर देता है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है और अगर ऐसे तबादलों को अभी अंजाम नहीं दिया जाएगा तो आयोग तबादला करेगा जिसका गलत संदेश जाता है। इसलिए रूटिंग प्रक्रिया के तहत तबादले हो रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा