[ad_1]

हरिद्वार, 24 जनवरी (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के मैकेनिकल इन्जीनियरिंग विभाग ने विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए वेल्डिंग विषय पर तीन दिवसीय स्किल डेवलपमेन्ट कार्यशाला का आयोजन किया।
अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. विपुल शर्मा ने कहा कि आम जीवन में छोटे-बड़े कार्य करने के लिए वेल्डिंग का काफी महत्व है। कर्मचारी वेल्डिंग सीखकर अपना स्किल डेवलपमेन्ट कर सकेंगे। क्योंकि जीवन में वेल्डिंग की काफी उपयोगिता है।
इस अवसर पर वेल्डिंग एक्सपर्ट के रूप में चन्द्रपाल, आर्टिजन (वेल्डर) बीएचईएल हरिद्वार ने वेल्डिंग की उपयोगिता एवं टेक्निकल विषय पर अपने विचारों से अवगत कराया।
विश्वविद्यालय, हरिद्वार के सह परीक्षा नियंत्रक एवं कम्प्यूटर साइंस इंन्जीनिंयरिग के अध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन से कर्मचारियों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।
मैकेनिकल इंजी. विभाग के प्रभारी डा. संजीव कुमार लाम्भा ने बताया कि सभी को स्किल की जानकारी होना आवश्यक है। इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से मैकेनिकल इंजी विभाग प्रधानमंत्री के स्किल इंडिया प्रोग्राम को आगे बढ़ाया रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहेगा।
कुलपति प्रो. सोमदेव शतान्शु ने सभी कर्मचारियों को कार्यशाला में प्रतिभाग करने पर बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने सभी कर्मचारियों को इस प्रकार की कार्यशालाओं में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर डा. सुनील पंवार, डा. एमएम तिवारी, डा. सुयश भारद्वाज, नमित खण्डूजा, डा. निशांत, डा. सुनील कुमार, ऋषि कुमार प्रजापति, योगेश कुमार (मैकेनिकल विभाग), डा. मयंक पोखरियाल, विकास कुमार देशवाल, अशोक कुमार (इलेक्ट्रिकल विभाग), अनिरुद्ध कुमार यादव, धनपाल सिंह, सचिन कुमार, देशराज, कविन्द्र कुमार, कमल सिंह, प्रघुम्मन सिंह, संजीव कुमार अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज