[ad_1]




मुरादाबाद, 26 जनवरी (हि.स.)। थाना भोजपुर पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर आरोपी मोहल्ला धर्मपुर आंगा निवासी मोहम्मद राजा उर्फ राजा बाबू को गिरफ्तार किया।
थाना भोजपुर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपित मोहम्मद राजा संगठित गिरोह का सदस्य है, जो चोरी सहित कई जघन्य अपराध में शामिल है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित/मोहित