Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 25 जनवरी (हि.स.)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार देशभर में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने के लिए अति आधुनिक तकनीक से युक्त ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का उपयोग करने का निर्णय लिया है,ताकि आम जनता में मशीनों से वोटिंग के प्रति फैली भ्रांतियां दूर हो जाएं। भारतीय चुनाव आयोग के स्थापना दिवस पर ही देश में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। वे गुरुवार को प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी महाविद्यालय में आयोजित 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि 2011 से हम राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहे हैं। इस दिन जिला की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बेहद खुशी की बात है कि जिला में 1001499 मतदाता रजिस्टर्ड हो गए हैं। इन सभी के फोटो आधारित पहचान पत्र दिए गए हैं। जिला में मतदाताओं को नजदीक से नजदीक स्थान पर वोट डालने के लिए 1032 बुथ बनाए गए हैं, जिसके लिए लगभग 4500 अधिकारियों, कर्मचारियो द्वारा निष्पक्ष रूप से मतदान स पन्न करवाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को 18 वर्ष की आयु पूरा करते ही अपना वोट बनवा कर मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करवाना चाहिए और मतदान के दिन सोच-समझ कर अपना वोट डालना चाहिए ताकि हम निष्पक्ष तरीके से इच्छा अनुसार व्यक्ति का चुनाव कर सकें।
उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति मतदाता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाता है तो उसकी शिकायत दे सकते है। इस तरह की शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय व लघु सचिवालय में ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की जानकारी देने के लिए जागरूकता डैस्क स्थापित किया गया है। ईवीएम ट्रैनरों द्वारा मशीनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। कोई भी मतदाता वहां जाकर विस्तार से जानकारी ले सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव