Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



रायपुर / बिलासपुर / दुर्ग , 26 जनवरी (हि.स.)। आज पूरा देश गणतंत्री दिवस मना रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा ने भी गणतंत्र दिवस समारोह पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
बिलासपुर जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर अवनीश शरण,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह भी मंच पर मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र