Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 25 जनवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने सभी से 2024 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
अखिलेश यादव ने कहा आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। हमें संविधान का सम्मान और आपसी भाईचारा तथा सामाजिक सौहार्द को हर कीमत पर बनाए रखना है। नफरत और अविश्वास की जगह परस्पर प्रेम और आपसी विश्वास से समाज, प्रदेश, देश को मजबूत करें।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज संविधान की मूल भावना एवं स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों की संरक्षा के लिए प्रतिबद्धता बनाये रखनी है। पीडीए जनआकांक्षाओं का प्रतीक है और भाजपा राज से मुक्ति की गारंटी है।
यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। लूट और अपहरण हो रहे हैं। महिलाओं, बच्चियों के साथ अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है।
सरकारों की जिम्मेदारी है कि वह संविधान के अनुसार कानून व्यवस्था का पालन करें, लोगों को सुरक्षा दें तथा लोककल्याणकारी राज्य की अवधारणा को कार्यान्वित करे।
बसपा छोड़ साइकिल पर सवार हुए सेवक लाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए उन्नाव जनपद के मोहान विधान सभा क्षेत्र से 2022 में बसपा प्रत्याशी रहे सेवक लाल रावत ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री इन्द्रजीत सरोज, प्रमोद सिंह मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/राजेश