[ad_1]

– प्रदेश की पहली पेपरलेस निकाय होगी मीरजापुर नगर पालिका
मीरजापुर, 25 जनवरी (हि.स.)। नगर के गोसाई टोला में स्थित एक सभागार में नगर पालिका परिषद एवं इंडियन बैंक के बीच कर संग्रह एवं डिजिटलीकरण को लेकर गुरूवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हम डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत करके ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि नगर पालिका परिषद व इंडियन बैंक भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार जब से आई है डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रही है जो दुनिया के लिए एक उदाहरण बन रहा है। भारत के प्रयास की सराहना भी हुई हैं। उन्होंने कहा कि एमओयू साइन होने के बाद मीरजापुर नगर पालिका इस मॉडल पर डिजिटलाइज होने वाली पूरे प्रदेश में पहली निकाय बनेगी। यह अत्यंत ही प्रसन्नीय और सराहनीय पहल है।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/मोहित