[ad_1]

जयपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़ी चौपड़ जयपुर पर सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह पौने नौ पर ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान भाजपा के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और प्रदेश पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप