[ad_1]

शिवपुरी, 25 जनवरी (हि.स.)। मतदाता सूची कार्य एवं निर्वाचन की गतिविधियों में बीएलओ द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बी एल ओ को सम्मानित किया गया है।
शिवपुरी के विधानसभा क्षेत्र पिछोर के मतदान केंद्र क्रमांक 169 मायापुर के बी एल ओ सुमित कुमार गुप्ता को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। निर्वाचन कार्य में मतदाता सूची कार्य के लिए बी एल ओ सुमित कुमार गुप्ता को राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। शिवपुरी जिले के एकमात्र बी एल ओ हैं जिन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है।
हिंदुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता