Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 25 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस – 2024 के अवसर पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 31 अधिकारियों एवं कार्मिकों को विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए। सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि इसमें 6 अधिकारियों व कार्मिकों को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 25 अन्य अधिकारियों व कार्मिकों को सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक दिए गए।
विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त करने वालों में अमित कुमार, भारतीय पुलिस सेवा (भा.पु.सेवा), संयुक्त निदेशक, एसी (मुख्यालय), सीबीआई, नई दिल्ली (अब छत्तीसगढ़ पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक); विद्या जयंत कुलकर्णी, भा.पु.सेवा, संयुक्त निदेशक (चेन्नई जोन), सीबीआई, चेन्नई; जगरूप एस. गुसिंहा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, ईओ-I, सीबीआई, नई दिल्ली; मयूख मैत्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, एसयू, सीबीआई, कोलकाता; सुभाष चंद्रा, सहायक उप निरीक्षक, एसी-I, सीबीआई, नई दिल्ली एवं श्रीनिवासन इल्लिक्कल बाहुल्यन, प्रधान सिपाही, एससीबी, सीबीआई, तिरुवनंतपुरम का नाम शामिल है।
इसी तरह से सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्राप्त करनेवालों में वीरेश प्रभु संगनकल, भा.पु.सेवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, बीएसएफबी, सीबीआई, मुंबई; राघवेंद्र वत्स, भा.पु.सेवा, उपमहानिरीक्षक, एसी-I, सीबीआई, नई दिल्ली (अब गुजरात पुलिस में पुलिस महानिरीक्षक); शारदा पांडुरंग राऊत, भा.पु.सेवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, ईओबी, सीबीआई, मुंबई; प्रेम कुमार गौतम, भापु सेवा, उपमहानिरीक्षक, एसयू, सीबीआई, नई दिल्ली (अब उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस महानिरीक्षक); मनोज चालादन, उप विधिक सलाहकार, एसीबी, सीबीआई, मुंबई; श्रीनिवास पिल्लारी, प्रिन्सिपल सिस्टम एनालिस्ट, एसीबी, सीबीआई, कोलकाता; अमित विक्रम भारद्वाज, अपर पुलिस अधीक्षक, बीएसएफबी, सीबीआई, मुंबई; प्रकाश कमलप्पा, पुलिस उपाधीक्षक, एसीबी, सीबीआई, कोचीन; के मधुसूदनन, पुलिस उपाधीक्षक, एसीबी, सीबीआई, विशाखापत्तनम; अजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सी एंड सी, नीति प्रभाग, सीबीआई, नई दिल्ली; आकांशा गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई अकादमी, गाजियाबाद; बलविंदर सिंह, निरीक्षक, एससीबी, सीबीआई, चंडीगढ़; चिट्टि बाबू एन, निरीक्षक, एसीबी, सीबीआई, हैदराबाद; मनोज कुमार, निरीक्षक, सीबीआई (मुख्यालय), नई दिल्ली; राहुल कुमार, निरीक्षक, ईओबी, सीबीआई, कोलकाता; राजीव शर्मा, निरीक्षक, सीबीआई (मुख्यालय), नई दिल्ली; एस नन्द कुमार, सहायक उपनिरीक्षक, एसयू, सीबीआई, चेन्नई; सुरेश प्रसाद शुक्ला, प्रधान सिपाही, एसीबी, सीबीआई, जबलपुर; राजेश कुमार, प्रधान सिपाही, सीबीआई (मुख्यालय), नई दिल्ली; ओम प्रकाश दलौत्रा, प्रधान सिपाही, एसीबी, सीबीआई, जम्मू; रणधीर सिंह, प्रधान सिपाही, एसीबी, सीबीआई, जयपुर; पवन कुमार, सिपाही, एससी-I, सीबीआई, नई दिल्ली; तेजपाल सिंह, सिपाही, नीति प्रभाग, सीबीआई, नई दिल्ली; अतुल सरीन, अपराध सहायक, नीति प्रभाग, सीबीआई, नई दिल्ली एवं सुब्रत मोहंती, आशुलिपिक -II, एसीबी, सीबीआई, भुवनेश्वर का नाम शामिल है।
हिन्दुस्थान समाचार/ बिरंचि सिंह/दधिबल