Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 25 जनवरी (हि.स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा के निधन पर दुख जताया है।
उपराष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा के निधन पर हार्दिक संवेदनाएं। एक पखवाड़े पहले उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए जयपुर स्थित उनके आवास पर फोन किया था। उनके कार्यकाल के दौरान राज्य विधानमंडल के सदस्य के रूप में उनकी बुद्धिमान सलाह से काफी लाभ हुआ। उन्हें सार्वजनिक जीवन में उच्च मानकों का उदाहरण प्रस्तुत करने और संसद सदस्य, राज्यसभा सदस्य सहित उनके द्वारा संभाले गए पदों को गरिमामय बनाने के लिए याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा का गुरुवार को निधन को गया। वे 96 वर्ष के थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुशील/दधिबल