Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नवादा,24 जनवरी(हि. स.)। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नवादा जिले के रजौली अनुमंडल के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद को बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
अपर समाहर्ता पद पर प्रोन्नति पाए रजौली के पूर्व अनुमण्डल पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि बिहार राज्य महिला विकास निगम के प्रबंध निदेशक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी वन्दना प्रेयसी तथा समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा ने संयुक्त रूप से शाॅल तथा प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
नवादा जिले के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में कार्यरत चंद्रशेखर आजाद ने बाल विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए थे। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में बालक – बालिकाओं को कुपोषण से मुक्त किया गया था ।उनके इस बेहतर कार्यों को ही देखते हुए बिहार सरकार के महिला विकास निगम ने उन्हें आज सम्मानित किया है ।उनके सम्मानित किए जाने पर नवादा जिले के निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। उनके बेहतर कार्यों को देखते हुए उन्हें अपर समाहर्ता पद पर तरक्की भी दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा