Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]















झांसी, 24 जनवरी (हि.स.)। मिनी अयोध्या कही जाने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील व कस्बा मऊरानीपुर में दोपहर के समय अचानक उस समय हड़कम्प मच गया जब एक मंदिर पर माता की मूर्ति के नीचे मुर्गे के कटे हुए पंजे पड़े मिलने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। सूचना पाते ही जिलाधिकारी व एसएसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों से वार्ता करते हुए आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
थाना व कस्बा मऊरानीपुर स्थित चौमुखी माता मंदिर में बुधवार को दोपहर बाद जब लोग दर्शन के लिए पहुंचे तो भौचक्के रह गए। मंदिर में माता की मूर्ति के नीचे चरणों में मुर्गे के कटे हुए पंजे पड़े मिले। यह खबर पूरे कस्बे में फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जेपी पाल व सीओ भी पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंच गए। पूरे घटनाक्रम की जानकारी आनन-फानन में उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसएसपी राजेश एस भी घटना स्थल पर जा पहुंचे और निरीक्षण किया।
एसएसपी राजेश एस ने लोगों को आश्वस्त किया कि सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले का पटाक्षेप करने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वे बजह किसी को भी परेशान नहीं किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दीपक/दिलीप