Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नैनीताल, 23 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश के पेयजल व परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी बुधवार 24 से 28 जनवरी तक नैनीताल जिले में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा और ग्रामीणों क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे।
अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि ह्यांकी 24 जनवरी को रात्रि 10.45 बजे रेलगाड़ी से काठगोदाम पहुंचेंगे और 25 जनवरी को सुबह 10 बजे से नैनीताल क्लब में जिले की गतिमान योजनाओं की समीक्षा और ग्रामीणों इलाकों का भ्रमण, 27 जनवरी को सुबह 10 बजे भवाली में निर्माणाधीन बस स्टेशन और भीमताल में प्रस्तावित बस स्टेशन का स्थलीय भ्रमण करेंगे तथा 28 जनवरी को मध्याह्न 12 बजे काठगोदाम से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज