[ad_1]

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुंदरकांड पाठ में हुए सम्मिलित, व्यापार संघ ने निकाली जोरदार राम झांकी
जोशीमठ, 22 जनवरी (हि.स.)। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर सीमान्त जनपद चमोली के मठ मंदिरों में भव्य धार्मिक आयोजन हुए। बदरी केदार मंदिर समिति ने जहां सभी अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजाएं, अखण्ड रामायण व सुंदर काण्ड पाठ आयोजित किए वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में अयोध्या से लाइव प्रसारण देखा व सुंदरकांड पाठ में भी सम्मिलित हुए।
इधर व्यापार संघ जोशीमठ ने श्री राम झांकी का भव्य आयोजन कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को यादगार बना दिया। मंदिर में हुए मुख्य आयोजन मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य भाष्कर डिमरी, नगर अध्यक्ष नितेश चौहान, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कपरुवाण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नन्दन सिंह बिष्ट,अमित सती, सुभाष डिमरी, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भण्डारी,बीकेटीसी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, नगर पालिका जोशीमठ के ईओ भारत भूषण पंवार, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, नरसिंह मंदिर प्रभारी सन्दीप कपरुवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीपक नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, लेखाकार भूपेन्द्र रावत, नरसिंह मंदिर पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, पंडित संजय डिमरी, अवर अभियंता गिरीश रावत, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, अजय सती, संतोष तिवारी के अलावा नरसिंह नव दुर्गा सेवा समिति के कोषाध्यक्ष उमेश सती, देवपुजाई समिति के उपाध्यक्ष राजेश भट्ट, कोषाध्यक्ष व विशंभर कवाण, महिला मंगल दल जोशीमठ, कीर्तन मंडली के साथ ही बड़ी संख्या मे रामभक्त मौजूद रहे।
व्यापार संघ द्वारा आयोजित श्री राम झांकी तपोवन स्टैण्ड से शुरू होकर रामधुन के साथ पूरे शहर में घूमते हुए नरसिंह मंदिर प्रांगण में पहुंची, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने झांकी का स्वागत एवं श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमानजी का माल्यार्पण किया।
व्यापार संघ की भव्य झाकी संघ के संरक्षक माधव सेमवाल, अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, सचिव सौरभ राणा व कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल साह आदि के नेतृत्व मे निकली जिसमे बड़ी संख्या में व्यापारियों उनके परिवार जनों व महिलाओं ने भाग लिया।
नगर के रविग्राम में भी भव्य राम झांकी व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। अन्य वार्डों में महिला मंगलदलों ने कीर्तन भजन कर पूरे वातावरण को राममय कर दिया था।
दूसरी ओर वाल्मीकि समाज ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को अविस्मरणीय बनाने के लिए बाजे गाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जो वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण के बाद पुनः वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
वाल्मीकि समाज की इस शोभायात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष किसन लाल, सचिव चमन लाल, उमेश कुमार, धीरज कुमार व ऋषिपाल आदि ने किया।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश कपरूवाण /रामानुज