Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हल्द्वानी, 22 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मौके पर पूरे देश में उत्सव मनाया जा रहा है।
सोमवार को सुबह से बाजारों में लोगों की काफी भीड़ लगी रही। लोग दीये, मिष्ठान, फूल, पटाखे आदि खरीदते नजर आए। मिष्ठान विक्रेताओं के वहां बूंदी व बेसन के लड्डू समेत अन्य मिठाइयां खरीदने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। बाजार में लोग फूल मालाएं, झालर, दीए, मोमबत्ती समेत घर को सजाने का अन्य सामान खरीदते नजर आए।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज