Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गोपेश्वर, 22 जनवरी (हि.स.)। एक जनवरी की निर्धारित तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया।
जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र सती ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन किया गया है। प्रकाशन के बाद जनपद में कुल 298498 सामान्य मतदाता और 10372 सेवा मतदाता हैं। विधानसभावार बदरीनाथ विधानसभा में कुल 101596 मतदाता हैं जिसमें महिला 49435, पुरुष 52158 और अन्य तीन, थराली विधानसभा में कुल 103032 मतदाता हैं। इसमें महिला 52952, ु50079 और अन्य एक और कर्णप्रयाग विधानसभा में कुल 93870 मतदाता हैं। इसमें महिला 47071 और पुरुष 46799 हैं। बदरीनाथ विधानसभा में महिला 36, पुरुष 2530 सहित कुल 2566 सर्विस वोटर, थराली विधानसभा में महिला 41, पुरुष 3746 सहित कुल 3787 सर्विस वोटर और कर्णप्रयाग विधानसभा में महिला 25, पुरुष 3994 सहित कुल 4019 सर्विस वोटर हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/रामानुज