Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 22 जनवरी (हि.स.)। लीमाचौहान थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़ल्यामाता में रविवार की रात पैसों के लेनदेन को लेकर परिवार के ही लोगों ने पति-पत्नी के साथ डंडे से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सोमवार को आरोपित बाप-बेटा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम पाड़ल्यामाता निवासी सीताराम (40)पुत्र नाथूलाल अहिरवार ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद पर रविवार की रात भाई रामचंद्र अहिरवार और भतीजे संतोष ने पत्नी सहित उसके साथ गालियां देते हुए डंडे से मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश