[ad_1]


फिरोजाबाद, 21 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार को महानगर फिरोजाबाद में भव्य विशाल रामेण दर्शन यात्रा निकाली गई। जिसमें रामायण के सभी पात्र व दर्शन यात्रा मार्ग आकर्षण का केंद्र रहा।
विशाल भव्य रामेण दर्शन यात्रा गांधी पार्क से आरम्भ होकर विवेकानंद चौराहे से, छीगामल का बाग, सेंट्रल चौराहे से होती हुई जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा, क्लब चौराहे से होती गई गोपाल आश्रम पर पहुंची। वहां पर प्रभु श्रीराम, सीता माता, भाई लक्ष्मण एवम रामायण के अन्य सभी पात्रों के स्वरूपों की महाआरती हुई। इस दौरान पूरे महानगर में राममय वातावरण हो गया।
इस भव्य दर्शन यात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्तों व मातृ शक्ति भी टोली के रूप में प्रभु श्रीराम की जयकारे लगाकर जनजागरण का कार्य रहे थे। भव्य दर्शन यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाएं गए। मार्ग में जगह-जगह रामायण के सभी स्वरूपों पर रामभक्तों की ओर से पुष्पवर्षा की गई। दर्शन यात्रा मार्ग में सडकों पर कॉरपेट की बिछाई गई थी, ताकि पैदल चल रहे स्वरूपों को कठिनाई का सामना न करना पड़े।
रामेण भव्य यात्रा में बड़ी संख्या में स्वरूपों के साथ परिवारजनों सहित सनातनी एवं रामभक्त इस दर्शन यात्रा का सहभागी बनें। रामायण के सभी स्वरूपों की इस अलौकिक एवं दिव्य दर्शन यात्रा के सभी चन्द्रनगर महानगर के सभी सनातन धर्म प्रेमी व रामभक्त साक्षी बने।
दिव्यांगजनों ने लिया बढ़-चढ़ पर हिस्सा
भव्य रामेण दर्शन यात्रा में सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगजन ने भी बढ़-चढकर हिस्सा लिया। जिसमें 100 से अधिक दिव्यांगजन अपनी ट्राइसाइकिल से सम्मिलित हुऐ।
बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा
विशाल भव्य रामेण दर्शन यात्रा में चल रहे प्रभु श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान के साथ रामायण के सभी पात्र स्वरूपों व उपस्थित रामभक्तो का भाजपा नेता उदय प्रताप व देवेश भारद्वाज ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर जोशीला स्वागत किया जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र रहा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से महापौर कामिनी राठौर, आरएसएस के महानगर प्रचारक धर्मेन्द्र, विभाग कार्यवाह ब्रजेश यादव, प्रदीप गुप्ता महानगर संघचालक, महानगर अध्यक्ष भाजपा राकेश शंखवार, प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति चंद्रनगर के संयोजक रामकुमार गुप्ता, गौरव सविता, रामेण दर्शन यात्रा संयोजक राजेश झा, अमित गुप्ता रक्तवीर सहित हजारों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल